फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को समुदाय विशेष के युवक ने घर से अगवा कर किशोरी को पहले नशीला पदार्थ पिलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात विशेष समुदाय के युवक ने एक मकान में घुसकर किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसको अगवा कर लिया था, आरोपी किशोरी को एक सुनसान जगह में ले गया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण किशोरी की तलाश कर मौके पर पहुंचे तो, ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकला था। बाद में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन

 

इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें