फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का जोरदार प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम

Thu, 03 Dec 2020 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा आंदोलन गति पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तहसील गेट के पास मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। थोड़ी देर के लिए जाम भी लगाया। इसके बाद दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले काफी संख्या में किसान तहसील गेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित हुए। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की। थोड़ी देर के लिए जाम भी लगाया। 

किसानों का कहना था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। अब सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। किसानों का कहना था कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगे जो निर्णय लेंगे, वे उसी के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के हर्षित ने एक अंगूठी में जड़ दिए 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन


इस अवसर पर उपेंद्र तोमर, जुल्ला चौधरी, हरेंद्र दांगी, विजयपाल शबगा, पिंटू शबगा, कालू, राजेंद्र चौधरी, विक्रम आर्य, विपिन पूनिया, देवेंद्र चौहान, अमित आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें