फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो पक्षों के बीच संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और फायरिंग, सात लोग घायल, ये रही विवाद की वजह

Fri, 04 Sep 2020 10:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में शुक्रवार को कूड़ा हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


वहीं एएसपी मनीष मिश्रा ने गांव पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। ब्राह्मण पुट्ठी निवासी अनीता कश्यप और दूसरे पक्ष बेदू गुर्जर पक्ष के बीच घर के बाहर से कूड़ा हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों तरफ से हवाई फायरिंग हुई। 

यह भी पढ़ें: महाभारत युद्ध के बाद वीरान हो गई थी पांडव नगरी हस्तिनापुर, इन दो आपदाओं ने मचाई थी भारी तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि झगड़े में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें