चालक ने कूदकर बचाई जान
कार में आग लगने का पता चलते ही चालक तेजवीर सिंह ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग तेजी से फैलने के कारण कार कुछ ही देर में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
दमकल ने बुझाई आग, कार जलकर राख
कार में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट
आग के कारण कॉरिडोर पर लगा जाम
चलती कार में आग लगने के दौरान दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझने के बाद पुलिस ने जली हुई कार को मार्ग के किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चलती CNG कार अचानक आग का गोला बन गई। हसनपुर मसूरी गांव के पास शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते कार में आग लगी। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।