फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेलर यूपी सिंह ने हप्पू से बताया जान का खतरा

Wed, 14 Mar 2018 05:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हप्पू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में एक लाख के इनामी रहे अजित उर्फ हप्पू ने बागपत जेल पहुंचते ही बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों पर रौब गालिब करना शुरू कर दिया है। हप्पू ने जेलर के सामने सुविधाएं और छूट देने की बात कही। जेलर ने कहा उसे एक तरह से धमकाया गया है और दबाव में लेने की कोशिश की गई। जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा ने बागपत जेल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


राजस्थान के देवली से पकड़े गए एक लाख के इनामी अजित उर्फ हप्पू को बागपत जेल में रखा गया है। कई शातिर अपराधी जेल में बंद होने की वजह से हप्पू को छोटी बैरक में रखा गया है। उधर, जेलर यूपी सिंह ने कहा अजित हप्पू ने उन्हें जेल में सुविधाएं उपलब्ध कराने और छूट देने के लिए धमकाया है। इस कारण उन्हें खतरा बना है। जेलर ने लिखित में शिकायत नहीं की, लेकिन अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया। मंगलवार को जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा नोएडा से बागपत जेल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने कहा उनके सामने भी यह मामला आया है। बंदी रक्षकों ने कहा उन्होंने धमकी जैसी कोई बात नहीं की। इसके बावजूद मामले की जांच कराई जाएगी। लिखित में शिकायत नहीं की।

आईजी जेल तक पहुंची जेलर और बंद रक्षकों की रार
जेलर यूपी सिंह और बंदी रक्षकों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का मामला आईजी जेल पीके मिश्रा तक भी पहुंच गया। उनके निर्देश पर मंगलवार को जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या सुनी। स्टाफ कम होना भी समस्या बना हुआ हैं। सूत्रों के अनुसार बंदी रक्षकों ने जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा को बताया अभी तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा यदि हम लोग किसी बंदी की शिकायत जेलर से करते हैं तो जेलर हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इससे बंदी रक्षकों को भी जान का खतरा है। उन्होंने बंदी रक्षकों को समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा जेलर यूपी सिंह ने उन्हें जो समस्याएं बताई उन्हें भी सुना गया है। दोनों पक्षों को समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया है। इससे जेल का माहौल ठीक होगा। इससे पहले सोमवार को बंदी रक्षकों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मिलकर जेल में चल रही अव्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: थाने में हिस्ट्रीशीटरों को पहनाई माला, फिर परोसे रसगुल्ले

Trending Videos
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट से कराएंगे जांच : डीएम

हप्पू
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा सोमवार को बंदी रक्षकों ने मुलाकात करके अपनी समस्या रखी और कई जानकारी दी। इस मामले की जांच के लिए उन्होंने आईजी जेल से बातचीत की। जेल अधीक्षक जांच करेंगे। इसके अलावा वह मजिस्ट्रेट से भी जांच कराएंगे। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

शिकायत पर होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जेलर ने उन्हें जेल में बंद अपराधी अजित उर्फ हप्पू की तरफ से धमकाने की बाबत कोई शिकायत नहीं की है। यदि वह शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

जिला जेल से चलता है रंगदारी का खेल
जिला जेल से रंगदारी मांगने का खेल चलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। रुड़की में डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला बागपत जेल में बंद सुनील राठी पर दर्ज किया। राठी की मां राजबाला जेल में बंद है। इसके अलावा जेल से ही जाहिद लंबू पर बागपत के व्यापारी को धमकी देने का मामला दर्ज किया। खेकड़ा क्षेत्र के एक अपराधी ने जेल से रंगदारी मांगने का काम किया। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।

शातिरों को अन्य जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी
जिला कारागार में बंद शातिर अपराधियों को पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी है। जेलर यूपी सिंह का कहना है कि इस बाबत वह पहले भी अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। यहां पर कई बड़े अपराधी बंद हैं।

जेल से पकड़े गए थे मोबाइल
सुनील राठी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड और यूपी में बागपत जेल का मामला उछला तो अधिकारी हरकत में आए थे। कमिश्नर के आदेश पर जांच कराई गई तो मोबाइल और चाकू जिला कारागार से बरामद हुए थे, इस प्रकरण की भी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें