फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एक सप्ताह के भीतर तीसरी हत्या, दोघट में पूर्व प्रधान के बेटे को सोते हुए गोलियों से भूना

Sun, 12 Sep 2021 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले के दोघट थानाक्षेत्र के कान्हड़ गांव में पूर्व प्रधान राजसिंह का बेटा सहदेव रविवार की रात को अपने घर में सोया हुआ था। उसकी सोते हुए ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर जिले में यह तीसरी हत्या है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में अपराध पुलिस के नियंत्रण से बिल्कुल बाहर है। इसका ताजा उदाहरण आज जिले के दोघट थानाक्षेत्र में सामने आया। यहां बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान के सोते हुए बेटे को गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोघट थानाक्षेत्र के कान्हड़ गांव में पूर्व प्रधान राजसिंह के बेटे की घर में सोते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इसकी छानबीन शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:  भावुक तस्वीरें: वो आखिरी वीडियो कॉल, शहीद मेजर बोले थे... दीदी देखो बांध ली राखी, अब ऑपरेशन पर जा रहा हूं
विज्ञापन


बताया गया कि कान्हड़ गांव में पूर्व प्रधान राजसिंह का बेटा सहदेव रविवार की रात को अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सोते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसे सिर में गोली मारी गई है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। 

वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक सहदेव की मौत हो चुकी थी। उसका शव लहूलुहान अवस्था में घर के आंगन में चारपाईपर पड़ा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर दोघट थाना पुलिस के अलावा एएसपी मनीष मिश्र, सीओ बड़ौत आलोक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की गई। एएसपी मनीष मिश्र का कहना है कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है और हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें