फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थक वंदना सरगम फेसबुक पेज से भाजपा विधायक योगेश धामा के खिलाफ खोला मोर्चा, छिड़ी नई बहस

Wed, 12 Aug 2020 04:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद से सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई। जहां भाजपा विधायक योगेश धामा के प्रतिनिधि राजीव दांगी ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


वहीं अब सीओ जितेंद्र सरगम की पत्नी के समर्थन में बनाए गए फेसबुक पेज समर्थक वंदना सरगम के माध्यम से विधायक योगेश धामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस पेज के माध्यम से विधायक योगेश धामा पर टिप्पणी की गई है।

यहां तक लिखा है कि विधायक अपने प्रतिनिधि पर जल्द ही गोली चलवाने वाले हैं। हप्पू के मुकदमों की पैरवी भी धामा कर रहे हैं। इसके अलावा लिखा गया कि विधायक अपने साथी गैंगेस्टर बब्बू ढिकौली को सुरक्षा दिलवाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विधायक बोले, खतरा जताया था, नहीं मांगी सुरक्षा
भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि खतरे  का जो इनपुट उन्हें मिला था, उन्होंने उसके विषय में जानकारी दी थी। उन्होंने किसी के लिए सुरक्षा नहीं मांगी। सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ से मिले थे।

बब्बू चेयरमैन के विषय में जो इनपुट मिला था उसके विषय में बताया गया। सुरक्षा और जांच का विषय है पुलिस का है। उन्होंने किसी दूसरे को सुरक्षा दिए जाने की बात नहीं कही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। तोड़ मरोड़कर तथ्य पेश किए जा रहे हैं। जिले की जनता सब समझती है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें