फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: फुफेरा भाई निकला कातिल, पुलिस पूछताछ में बताई मर्डर की बड़ी वजह

Thu, 29 Nov 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में आसमीन की हत्या शादी से इंकार करने पर फुफेरे भाई ने चुनरी से गला घोंट कर की। पांच साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। वहीं गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नैथला गांव के जंगल में 23 नवंबर को एक युवती का शव मिला। उसकी शिनाख्त आसमीन (22) पुत्री बलजीत बागड़ी राजपूत लुहार निवासी निवाड़ा के रूप में हुई। पिता की तहरीर पर मृतका के फुफेरे भाई अजय पुत्र छोटू राम उर्फ फोटो निवासी मतलौड़ा जनपद पानीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गौरीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक युवती उसके मामा की बेटी थी। पांच साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। जिसका मृतका के परिजन विरोध करते थे। आठ माह पहले दोनों बिना बताए घर से भाग गए। परिजनों ने उन्हें तलाश किया। मृतका ने परिजनों के बहकावे में आकर उससे शादी करने से मना कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने 13 नवंबर को आसमीन को फोन कर यमुना नदी के पुल पर बुलाया। इसके बाद उसे नैथला के जंगल में ले गया। वहां पर चुनरी से गला घोंटकर आसमीन की हत्या कर दी। उसके गले से सोने का लॉकेट भी निकाल कर ले गया। लॉकेट को दो हजार रुपये में गिरवी रख दिया। घटना को उसने अकेले ही अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दी 
हत्यारोपी प्रेमी अजय बोला कि आसमीन किसी दूसरे की होने जा रही थी। जिस कारण वह बहुत परेशान था। उसने फोन पर उससे कहा था कि तुम मेरी नहीं हुई तो किसी ओर की भी नहीं होने दूंगा। इसके बाद भी आसमीन नहीं मानी। इसलिए उसकी हत्या करने की ठान ली। वह भी किसी से शादी नहीं करेगा। हत्या करने के बाद से वह आज तक भी नहाया नहीं है।  

ब्लेड से काटकर बात मनवाता था प्रेमी 
हत्यारोपी प्रेमी अजय ने हाथ पर प्रेमिका आसमीन का नाम भी गुदवा रखा है। उसके शरीर पर जगह-जगह ब्लेड से कटे होने के निशान बने हैं। पुलिस को बताया कि जब भी प्रेमिका आसमीन उसकी बात नहीं मानती थी तो वह शरीर को ब्लेड से काटकर जबरन अपनी बात मनवाया करता था। 

मोबाइल पर 50 से ज्यादा की थी कॉल 
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी प्रेमी से मृतक आसमीन उससे बहुत तंग आ चुकी थी। उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। 13 नवंबर को प्रेमी ने आसमीन को 50 से भी ज्यादा कॉल की। वह उससे मिलना नहीं चाहती थी। प्रेमी ने आखिरी बार मिलने की बात कहकर उसे निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना नदी पुल पर बुलाया। यहां से उसे नैथला मार्ग पर ईख के खेत में ले गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें