फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 Nov 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वसीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तीन दोस्त एक ही बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही वसीम (24) और सलीम (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहनवाज (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी लगने पर किठौर थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी छानबीन की। अशोक कुमार का कहना है कि तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। अगर युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी।

उधर, घटना की जानकारी लगते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें