फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Feb 2019 11:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के पास में कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हरियाणा के छावला निवासी प्रवीण और उसका दोस्त अंशु पुत्र शिव कुमार कार से मथुरा अपनी बहन के यहां जा रहे थे। गुरुवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली तगा गांव के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से इनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें कार डिवाइडर से टकराने से हाईवे पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। 

वहीं हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कार से घायल और मृतक के शव को बाहर निकाला। हाईवे कर्मचारी की मदद से घायल और मृतक को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें