फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाकियू की चेतावनी, महापंचायत में आने वाले ट्रैक्टरों को रोका तो जिला जाम कर देंगे

Thu, 06 Oct 2022 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में दस अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रैक्टरों को रोका गया तो जिला जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रालोद के बागपत जिलाध्यक्ष डाॅ. जगपाल सिंह तेवतिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में गुरुवार को भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही वक्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर जुर्माना लगाने के आदेश का विरोध किया।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर पहुंचे रालोद के जिलाध्यक्ष डाॅ. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली में लोगों के बैठने पर जुर्माना लगाने का आदेश किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि किसानों का ट्रैक्टर रोकने पर जाम लगाकर धरना दिया जाएगा। किसान ट्रैक्टर में मजदूरों को लेकर खेतों में जरूर जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना
विज्ञापन


दस अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में सरकार के आदेश का विरोध किया जाएगा। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि दस अक्टूबर को कलक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत में किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पहुंचेंगे। जिले में किसी भी जगह ट्रैक्टर रोका जाने पर पूरा जिला जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल रही, जबकि किसानों पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे है। इस दौरान तेजपाल ठाकुर, धर्मपाल, इंद्रपाल, राजेंद्र सिंह, महकसिंह, शिवदत्त शर्मा, प्रदीप धामा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें