मेरठ एसटीएफ को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने मेरठ सॉल्वर गैंग का सरगना सुमित हेवा निवासी हेवा छपरौली बागपत को गाजियाबाद जनपद से गिरफ्तार कर लिया है। टीम उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार अभी तक की पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि वह 2018 में रेलवे ग्रुप डी की भर्ती में भी अपने गैंग के सदस्यों को बैठाकर परीक्षा दिला चुका है। हालांकि बायोमेट्रिक मशीन में उसके आदमी पकड़े गए थे।