फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

Mon, 11 Dec 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद 15हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे  चेकिंग अभियान में  मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार को रुकने का इशारा गया तो वह भाग निकला।

 

पुलिस ने घेरा बंदी की तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 15 हजार के इनामी के रूप में  हुई, पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


मेरठ-बागपत मार्ग पर देर रात पुलिस को बदमाश के सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर पिलाना-बंथला मार्ग पर भाग निकला।

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका तो उसने पुलिस पर तमंचे से फायर किया, पुलिस ने जवाबी करवाई करते  हुए फायर किया जिसमे बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने पिलाना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।

थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है की पकड़ा गया बदमाश जीशान पुत्र रहीस कुरेशियान कस्बे बागपत का रहने वाला है। जीशान पर बागपत सहित गाजियाबाद जिले में गोकशी, पशुक्रूरता, आर्म्स एक्ट सहित चार मुकदमे पंजीकृत हैं।

पकड़े गया बदमाश  15हजार का  इनामी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस व एक खोका  व पल्सर  बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें