बागपत जनपद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार को रुकने का इशारा गया तो वह भाग निकला।
पुलिस ने घेरा बंदी की तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान 15 हजार के इनामी के रूप में हुई, पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए।
मेरठ-बागपत मार्ग पर देर रात पुलिस को बदमाश के सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर पिलाना-बंथला मार्ग पर भाग निकला।