बद्दो की फरारी में गिरफ्तार अनिल छाबड़ा दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ का अध्यक्ष है। अनिल की गिरफ्तारी होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बताया कि अनिल को बददो की फरारी के दौरान भी पकड़ा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। बद्दो की फरारी में अनिल को क्लीनचिट दे दी थी। अब दोबारा से पुलिस ने क्यों पकड़ा है।
आरोपी से ले रहे जानकारी
बद्दो की फरारी में 25 हजार के इनामी अनिल छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से बद्दो के बारे में जानकारी ले रही है। बद्दो की तलाश में पुलिस और एसटीएफ लगी है।
- चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/