फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन भानू प्रताप के मकान में छिपा था कुख्यात 'बद्दो', पुलिस के हाथ लगे कई बड़े सुराग

Mon, 15 Apr 2019 01:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
विज्ञापन

मेरठ में करन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। पूछताछ में सामने आया कि कुख्यात बद्दो मेरठ से फरार होकर दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में भानू प्रताप सिंह के आवास में जाकर छिपा था। जहां उसकी भानू के कर्मचारी राहुल निवासी बिजनौर ने मदद की थी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने व्यापारी नेता लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल और डिपिन सूरी से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ की। यह तीनों ही आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। वहीं, पुलिस ने मिक्का फाइनेंसर और उनके नौकर अरुण से पूछताछ की तो सामने आया कि 28 मार्च को मिक्का फाइनेंसर बद्दो को अपनी सेंट्रो कार से लेकर शहर से बाहर दिल्ली की तरफ एनएच-58 पर पहुंचा था। उनके साथ पपीत बढ़ला भी था। यहां मिक्का ने बद्दो को गाड़ी से उतार दिया था।

दूसरी गाड़ी में भानू और एक महिला
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि करन पब्लिक स्कूल का चेयरमैन भी होटल मुकुट महल से मिक्का फाइनेंसर की सेंट्रो कार के पीछे-पीछे अपनी लग्जरी गाड़ी में था। शहर से बाहर बाईपास पर पहुंचते ही बदन सिंह बद्दो को मिक्का फाइनेंसर की गाड़ी से उतारकर भानू प्रताप ने अपनी गाड़ी में बैठाया था। इस गाड़ी में एक महिला भी मौजूद थी, ताकि चेकिंग में पुलिस को कोई शक न हो। यहां से भानूप्रताप बद्दो को लेकर अपने साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 हौज खास स्थित आवास पर पहुंचा था। जहां भानू का कर्मचारी राहुल मौजूद था। भानू के आवास को प्लानिंग के तहत शामिल किया गया। क्योंकि जांच में यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। सोमवार को पुलिस दिल्ली जाकर जांच करेगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि बद्दो को फरार कराने में सबसे अधिक भूमिका भानू प्रताप और मिक्का फाईनेंसर की रही। दोनों ही अपनी-अपनी गाड़ी से लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, मुंबई और विदेश
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बद्दो इस समय कहां हो सकता है, इसको लेकर सभी आरोपियों ने गुमराह ही किया है। बद्दो होटल मुकुट महल से फरार होने के बाद दिल्ली में भानू प्रताप के घर में छिपा। यहां से उसके मुंबई या पंजाब भागने की जानकारी सामने आई। बद्दो पंजाब में कहीं सुरक्षित जगह पर हो सकता है क्योंकि पंजाब में कई लोगों के उसका आना-जाना था। कई बड़े कारोबारी उसके संपर्क थे। लेकिन यदि वह पंजाब में नहीं है तो फिर पंजाब या मुंबई के रास्ते विदेश भाग सकता है।

30 मिनट में हुआ था फरार
पुलिस के अनुसार 28 मार्च को जब बद्दो को फर्रुखाबाद पुलिस गाजियाबाद से पेश कराकर मेरठ ला रही थी तो पपीत बढ़ला और मिक्का फाइनेंसर उर्फ मिक्का सरदार ने होटल पहुंचकर होटल मालिक मुकेश गुप्ता से कहकर वहां के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए थे। होटल में पहुंचने के बाद बद्दो करीब तीस मिनट में फरार हो गया था। जांच में सामने आया कि शराब से पहले पुलिसकर्मियों को पानी की बोतल में नशे की गोलियां दी गई थीं। बद्दो यहां से करीब 30 मिनट में फरार हो गया था।

कड़ी कार्रवाई होगी
करन पब्लिक स्कूल के मालिक भानू प्रताप सिंह, मिक्का फाइनेंसर, राहुल और अरुण को बद्दो को फरार कराने में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि शहर से मिक्का फाइनेंसर बद्दो को कार से लेकर गया था। शहर के बाहर से भानू प्रताप ने उसे दिल्ली पहुंचाया। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। - डॉ अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट-  इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें