आवाज लगाकर चलाई गोलियां
पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार देर रात अंकित मेले में एक दुकान पर बर्गर खा रहा था। इस दौरान उसे वहां पहुंचे युवकों ने आवाज लगाई। अंकित ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो युवकों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। जिनमें एक गोली उसकी गर्दन को चीरती हुई निकल गई और उसकी मौत हो गई।
मेले में मची भगदड़
मेले में फायरिंग होते ही अफरातफरी और भगदड़ मच गई। दुकानदार डर के चलते दुकानों में दुबक गए। देखते ही देखते मेले में सन्नाटा छा गया। सूचना पर थानाध्यक्ष सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इन्हें किया नामजद
पुलिस के अनुसार मृतक अंकित के भाई सन्नी पुत्र मित्रसैन ने भलसोना गांव निवासी सन्नी पुत्र ओमवीर, गुड्डन पुत्र ओमबीर और कुलदीप पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश दिखाया गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
दूसरे बिंदूओं पर भी जांच
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि जिन युवकों पर हत्या का आरोप है, उनसे पहले से दोस्ती थी। ऐसे में परिजन पुरानी रंजिश की बात कह रहे हैं। लेकिन पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल में भी सामने आया है कि अंकित की एक नंबर पर काफी बात होती थी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/