कोतवाली में हंगामा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उधर ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष हंगामा आरंभ कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने चारों ओर नाकेबंदी करा दी। नकुड़ पुलिस ने आरोपी कार चालक को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कार चालक के पकडे़ जाने की सूचना देने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बालक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक तीन बहनों को अकेला भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बालक को कार से कुचलने के आरोपी गांव सुखेड़ी निवासी सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पढ़ें : एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख नम, उजड़ गया परिवार
बालक के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर हमला बोल दिया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। लाठी-डंडों के साथ अचानक कोतवाली में घुस आई भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी को छुड़ाने और खुद सजा देने की बात कहते हुए भीड़ मुंशी से लाकअप की चाबी मांगने लगी। विरोध करने पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए लाकअप से आरोपी को खींचने का प्रयास किया। इसके बाद कोतवाल संजीव कुमार ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह भीड़ को लाकअप से दूर हटाया और आरोपी को वहां से दूर भेज दिया गया। भीड़ काफी देर तक आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग करते हुए हंगामा करती रही। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/