फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में शराब पीकर आया युवक, दादी के साथ किया ऐसा कांड देख पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 03 Mar 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवक रात में शराब पीकर आया। दादी अपनी झोपड़ी में थी। युवक ने अपनी दादी के साथ किया ऐसा कांड जिसने भी देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानें पूरी खबर

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। पुराना कस्बा स्थित खटीकान मोहल्ले में बुधवार की रात में पौत्र ने दादी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। बुजुर्ग ने किसी तरह झोपड़ी से बाहर भाग कर जान बचाई। हालांकि वह मामूली रूप से झुलस गई। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया। 

कोतवाली में तहरीर में खटीकान मोहल्ला पुराना कस्बा निवासी बुजुर्ग महिला सरवरी ने बताया कि उसका पौत्र शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वह उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने हिस्से की जमीन में बनी झोंपड़ी में रहती है। बुधवार की रात में उसका पौत्र शराब के नशे में धुत होकर आया और झोंपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। सरवरी ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। हालांकि वह मामूली रूप से झुलस गई।

मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जल गया। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बाजी लाल भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें