डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी की शामली में ससुराल है। शामली निवासी अमित के साथ गुरमीत राम रहीम की बेटी की शादी 2007 में हुई थी। काफी समय से अमित का परिवार सिरसा में रहता है।
शुक्रवार को जब प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिया गया, तो लोगों को गुरमीत राम रहीम की रिश्तेदारी के बारे में याद आ गई। दरअसल, 2007 में जब गुरमीत राम रहीम की बेटी की शादी शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी अनिल के बेटे अमित के साथ हुई, तो शहर के वीवी इंटर कॉलेज परिसर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।