फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मार्टफोन न मिलने से फूटा बीए के छात्र-छात्राओं का गुस्सा, प्राचार्य-स्टाफ को बनाया बंधक, मचा हड़कंप

Fri, 30 Sep 2022 03:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

स्मार्टफोन न मिलने से नाराज बीए के छात्र-छात्राओं ने प्रचार्य व स्टाफ को बंधक बना लिया। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में बीए के फाइनल ईयर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अभी तक स्मार्टफोन नहीं मिला है। स्मार्टफोन न मिलने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज में हंगामा कर दिया। इसके बाद प्राचार्य व स्टाफ को कमरे में बंधक बना दिया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उप-जिलाधिकारी से बात कर जल्द स्मार्टफोन दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्टाफ को बंधक मुक्त कराया गया। 

विज्ञापन


मामला कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज का है। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने स्मार्टफोन पाने के लिए कागजात जमा करा दिए थे, जो कॉलेज प्रबंधन द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों को भेज दिए गए थे। वहां डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले 167 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गई और उसे फाइनल रूप देकर कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन स्मार्टफोन अभी तक नहीं भेजे गए। 

छात्र-छात्राएं पिछले लंबे समय से स्मार्टफोन की मांग कर रहे हैं। अभी तक स्मार्टफोन न मिलने के कारण शुक्रवार को बीए तृतीय वर्ष के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य और स्टाफ को प्रधानाचार्य कार्यालय में बंधक बना लिया और उसके बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी

विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेश कुमार ने थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छात्रों से कॉलेज के स्टाफ को बंधन मुक्त कराने की बात। लेकिन छात्र-छात्राओं ने इनकार कर दिया। इस दौरान कस्बे के युवा नेता गौरव गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने छात्रों की मांग का समर्थन किया। 

यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

उधर, थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर ने एसडीएम अखिलेश यादव से बात की और उनकी बात युवा नेता गौरव गुर्जर से कराई। एसडीएम ने एडीएम से बात करते हुए जल्द ही स्मार्टफोन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक ज्ञापन भी मांगा है।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं मवाना के लिए रवाना हो गए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर उन्हें स्मार्टफोन देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन दिया। कहा कि अगर जल्द ही स्मार्टफोन नहीं मिला तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कॉलेज में नहीं कस्बे की सड़कों पर धरना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें