मेरठ। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 17 सितंबर से शुरू हुए आयुष्मान भव: कार्यक्रम में बृहस्पतिवार तक 12 दिन में 1,25,101 के बने गोल्डन कार्ड बने हैं। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में राज्य स्तर पर मेरठ द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आयुष्मान भवः कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 एवं आयुष्मान मेला जो विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर दो अक्तूबर को ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक गांव में एवं नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में आयोजित किया जाना है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद में 86,518 ऐसा परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे, जिनके राशन कार्ड में सदस्यों की संख्या 6 या 6 अधिक है। इन लाभार्थियों के परिवारों के सदस्यों के गोल्डन कार्ड राशन वितरण केंद्रों पर कोटेदार के सहयोग से प्रातः 6 बजे से कैंप लगाकर देर शाम तक बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में लाभार्थी द्वारा स्वयं भी आयुष्मान मोबाइल एप के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर कार्ड एप्लाई किया जा सकता है।
बीच-बीच में हो रहा सर्वर डाउन
सीएम ने बताया कि जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति और भी अच्छी होती, लेकिन बीच-बीच में सर्वर डाउन हो जाने के कारण गोल्डन कार्ड की बनाने की प्रक्रिया शिथिल हो जाती है। कार्ड बनाने में काफी समय लगता है। जनपद के सभी आयुष्मान मित्र एवं सभी आशा कार्यकर्ता कार्ड बनवाने और लाभार्थियों को कैम्प स्थल तक लाने एवं कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।