फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी में आयुष्मान गोल्डन कार्ड माह का शुभारंभ

विज्ञापन
सरधना। सीएचसी सरधना में आयुष्मान गोल्डन कार्ड माह के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सीएचसी सरधना में बृहस्पतिवार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड माह के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन शाहवेज अंसारी और सभासद शानू जैन ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।
खंड कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक हर गांव में निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर लगाए जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि कार्ड बनाने का कार्य सीएचओ, आशा और आयुष्मान मित्रों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर शाहवेज अंसारी ने आयुष्मान भारत योजना को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह योजना लाखों परिवारों के लिए जीवन रक्षक कवच साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य है कि गरीब, वृद्ध और जरूरतमंद परिवारों तक इलाज की सुविधा बिना किसी खर्च के पहुंचे। सरधना क्षेत्र में भी हम निरंतर प्रयासरत हैं कि एक भी पात्र व्यक्ति गोल्डन कार्ड से वंचित न रहे। साथ ही प्रभारी से कहा कि टीम गांव-गांव जाकर शिविर लगाए और लोगों को योजना के बारे में जागरूक करे। कार्यक्रम में एआरओ अमरदीप, मोहम्मद इसरार, रोहित और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें