फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : आयुषि को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, प्रीति को मुरारी लाल माहेश्वरी पदक

Sat, 18 Dec 2021 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

22 दिसंबर को सीसीएसयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगी मेडल। 
विज्ञापन
आयुषि और प्रीति (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 के लिए अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मुजफ्फरनगर की आयुषि अग्रवाल को मिलेगा। 22 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें मेडल देंगी। अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के नवोन्मेषक रहे हैं। प्रतिवर्ष इनके नाम पर टॉपर्स को ये स्वर्ण पदक दिया जाता है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के नई मंडी निवासी आयुषि अग्रवाल ने 1900 में से 1787 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने एमजेएमसी मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज से किया है। बीजेएमसी श्रीराम कॉलेज से 76.8 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। आयुषि बीएड कर रही हैं, वे शिक्षिका बनना चाहती हैं। आयुषि के पिता अनमोल अग्रवाल बिजनेसमैन हैं, माता मीनू गुप्ता सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। छोटी बहन हर्षिता अग्रवाल हैं। आयुषि कहती हैं कि अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है।

प्रीति को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमकॉम की छात्रा प्रीति शर्मा को वर्ष 2021 के लिए मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल उन्हें मेडल देंगी। मुरारी लाल माहेश्वरी अमर उजाला के संस्थापक रहे हैं। प्रतिवर्ष इनके नाम पर एमकॉम टॉपर्स को ये स्वर्ण पदक दिया जाता है। गढ़ रोड स्थित हनुमान विहार निवासी प्रीति शर्मा ने एमकॉम में 88.1 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वे कैंपस की छात्रा रही हैं। उन्होंने बीकॉम आरजी गर्ल्स कॉलेज से 73 फीसदी नंबरों के साथ उत्तीर्ण किया। प्रीति के पिता अजय शर्मा सीआईएसएफ में हैं, माता संगीता शर्मा गृहिणी हैं। प्रीति बैंकिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें