अयोध्या मामले में पूर्व विधायक माविया अली द्वारा विवादित बयान दिए जाने की बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे विवादित बयान देकर माविया मीडिया की सुर्खियां बनना चाहते हैं, जो निंदनीय है।
गौरतलब है कि सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने कहा था कि यदि राम मंदिर का मसला पैसे से सुलझता है तो मुसलमान पांच लाख करोड़ रुपये और दो हजार एकड़ जमीन मंदिर न्यास को देने के लिए तैयार है। वह मंदिर कहीं ओर बना ले।
पढ़ें : अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी : देवबंदी उलमा
माविया के इस विवादित बयान की हिंदू ही नहीं धार्मिक संगठनों ने भी कड़ी निंदा की है। शनिवार को घलौली गांव में बजरंग दल और विहिप की संयुक्त बैठक में विकास त्यागी ने कहा कि मंदिर की कीमत लगाकर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पूर्व विधायक माविया अली ने अपनी तुच्छ मानसिकता दर्शायी है। श्रीराम मंदिर का मसला हिंदू समाज की आन-बान व शान से जुड़ा है। जिसके लिए लाखों हिंदुओं ने कुर्बानी दी है। मंदिर को उसी स्थान पर बनाने का लोगों ने संकल्प लिया हुआ है जो पूरा होगा। माविया को शायद क्षेत्र की शांति रास नहीं आ रही है। उन्हें ऐसी अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। अध्यक्षता विहिप प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी व संचालन विपिन गर्ग ने किया। बैठक में भाजपा नेता पंकज त्यागी, कुलदीप सैनी, राजकृष्ण प्रधान, अक्षय धीमान, अमित चौधरी, हरीश शर्मा, काव्या, अभिनव कौशिक, अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/