फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पोषण सप्ताह के प्रति जागरुक किया

विज्ञापन
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पोषण सप्ताह के तहत छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर। (स्त्रोत इ
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पोषण सप्ताह की शुरुआत की गई। पोषण सप्ताह कार्यक्रम में बीएससी होम साइंस की शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने फूड प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। होम साइंस विभाग की शिक्षिका दीपा चौधरी, अंशुल चौधरी व शगुन देशवाल ने बताया कि भारत में 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है बेहतर जीवन के लिए सही खाएं। इस अभियान का मकसद सभी लोगों को पौष्टिक और संतुलित आहार चुनने के लिए प्रेरित करना है, जिससे समाज स्वस्थ बन सके। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से ताजे और मौसमी फल, सब्जियां खाने पर जोर देकर जंक फूड और प्रोसेस्ड खाने का बहिष्कार किया और घर का बना पौष्टिक खाना खाने पर जोर दिया। छात्राओं ने रैली के माध्यम से भी क्षेत्रीय लोगों को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें