मेरठ। चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने बुधवार को संत रविदास गुरुकुलम में नर्सरी से कक्षा 1 तक के बच्चों में प्रतियोगिता आयोजित की। शाखा ने गरीब बच्चों को चार हजार रुपये की स्टेश्नरी वितरित की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मायरा और प्रज्ञा रहीं। द्वितीय स्थान पर तन्वी और अंशिका व तृतीय स्थान पर गौरी और वैष्णवी रहीं। स्कूल में 210 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शाखा से अध्यक्ष अंजलि मित्तल, सचिव एके गोयल, अंशु गोयल, मुकेश गुप्ता, जेएल गुप्ता, प्रो. संगीता अग्रवाल का योगदान रहा।