गंगानगर। सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर में विभागीय विज्ञान मेला लगा। इसमें अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रश्नमंत्र प्रतियोगिता में सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान, प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान, विज्ञान के नवाचार और कार्यशील मॉडल में सात को प्रथम स्थान सहित 22 स्वर्ण पदक जीते। पत्र वाचन में तरुण वर्ग एवं आचार्य पत्र वाचन में सचिन कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रबंधक एमएस त्यागी, शालिनी त्यागी, प्रधानाचार्य योगेश कुमार और विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। संवाद