पटाखे न जलाने की अपील करती संगठन की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में वातावरण में प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से तमाम कवायदें की जा रही हैं। वहीं सामाजिक संगठनों व शहरवासियों ने भी पिछले वर्षों के दौरान हुए प्रदूषण से सबक लेते हुए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दे रहे हैं। भारत स्वाभिमान न्यास संगठन की लोगों से पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
गुरुवार को संगठन ने बड़ौत, बावली, मलकपुर, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा, सरूरपुर, नया गांव, टयौढी आदि सहित कई जगहों पर बैठक कर लोगों को पटाखे न जलाने का संकल्प दिलाया। भारत स्वाभिमान न्यास संगठन के जिला प्रभारी डा सुनीता जैन का कहना है कि हर साल दिवाली के बाद ही प्रदूषण बढ़ता है। इसको देखते हुए कम से कम अब तो लोगों को जागरूक होना ही चाहिए।
सुनील उर्फ सच्चू का कहना है कि दिवाली तो प्रकाश का त्योहार होता है, इसमें पटाखों के इस्तेमाल का कोई औचित्य ही नहीं है। ऐसे में हमें दिवाली को प्रदूषणमुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। बरखा ढाका का कहना है कि पटाखों के जरिये व्यापक तौर पर पर्यावरण प्रदूषित होता है और इसका मानव स्वास्थ्य पर बेहद हानिकारक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जिम्मेदारी का परिचय देते हुए लोगों को पटाखों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/