फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी की हत्या कर भागे ऑटो चालक की दिल्ली में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी घरेलू सहायिका चित्रा (35) की हत्या करके भागा उसका पति वीशू पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। उसकी लोकेशन दिल्ली मिलने पर पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है। उधर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चित्रा का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मेरठ में ही चाणक्य पुरी शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साड़ी से गला घोंटने से मौत का कारण आया है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के अनुसार के-ब्लॉक शास्त्रीनगर में चित्रा किराया का कमरा लेकर रहती थी। वह घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थी। चित्रा मूल रूप से बुलंदशहर के मोहल्ला टांडा निवासी थी। उसकी शादी मनोज के साथ हुई थी। मनोज से उसके दो बच्चे हर्ष (11) और बेटी परी (9) हैं। मनोज की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद चित्रा ने करीब तीन साल पहले रोहटा सड़क के गोलाबड़ निवासी ऑटो चालक वीशू से शादी कर ली थी। शनिवार रात को वीशू ने चित्रा की हत्या कर दी और दोनों बच्चों को लेकर रोहटा सड़क निवासी अपने दोस्त सनी के पास पहुंचा। वह दोनों बच्चों को सनी के पास छोड़ कर कहीं चला गया। तीसरे दिन सोमवार सुबह वह आया और दोनों बच्चों शास्त्रीनगर के मजदूर चौक पर छोड़ कर भाग गया था। बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो चित्रा की हत्या की जानकारी हुई। चित्रा की गले में उसकी साड़ी का फंदा लगा हुआ था।
मृतका के भाई टांडा बुलंदशहर निवासी रिंकू ने वीशू के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि सोमवार रात में परिजनों ने इस बात को लेकर हंगामा किया था कि हत्या का मामला दर्ज कराया जाए। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया था। मंगलवार को पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी रही लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। एक टीम दिल्ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें