फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावारिस कुत्तों ने किराना व्यापारी को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में लावारिस कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी एक किराना व्यापारी नरेंद्र कुमार को जागृति विहार में लावारिस कुत्ते ने काट लिया। सूचना के बावजूद निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह जागृति विहार में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक कुत्ता उनकी बाइक पर झपट पड़ा और कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। वह बाइक से गिरते गिरते बचे। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कुत्ते को भगाया और नगर निगम को सूचित किया लेकिन निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें