फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्ची के अपहरण का प्रयास का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमती नगर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चार साल की बच्ची को बोरे में बंद कर अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी नगर में दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं, जिनका कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियाे वायरल हुआ। जिसमें बच्ची के अपहरण के प्रयास की बात कहते हुए अपने बच्चों को संभालने की हिदायत दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियाे में जावेद नामक युवक कह रहा है कि शनिवार को नगर के मोहल्ला गोमती नगर स्थित नसरूद्दीन की बेटी की चार वर्षीय बच्ची को कुछ लोगों ने बोरे में बंद कर अपहरण का प्रयास किया है। गोमतीनगर निवासी नसरूद्दीन ने बताया कि उसकी बेटी की चार वर्षीय बच्ची सेलिना घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपियों ने उसे बोरे में बंद कर अपहरण का प्रयास किया। पास ही खेल रही दूसरी लड़की ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी गोमती नगर में स्थित पुराने कुएं के पास बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। ऑडियो में नगर के मोहल्ला रामतलैया व नवाबगढ़ी से लापता बच्चों का जिक्र किया गया है। जिसमें रविवार को दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। वायरल ऑडियो से नगर में दहशत का माहौल है। परिजन छोटे बच्चों को घरों में कैद करने को मजबूर हैं।
वायरल ऑडियो में बताया कि करीब नौ दिन पहले 11 वर्षीय रिहान पुत्र इमरान अंसारी निवासी नवाबगढ़ी लापता हो गया है। पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। जबकि रिहान के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए अपहरण की तहरीर दी है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही नवाबगढ़ी से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें