फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: कक्षा छह की छात्रा को घर मे खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में कक्षा छह की छात्रा को घर में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित के पिता ने दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना रोड इंचौली थाना क्षेत्र के गांव में बाजार से दवा लेने जा रही छठी क्लास की छात्रा से घर में  खींचकर दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक परिवार सब्जी बेचने का काम करता है । उनकी सबसे बड़ी 13 साल की बेटी छठी क्लास की छात्रा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी बेटी बाजार से किताब और दवाई लेने जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर गौरव और अतुल नाम के युवक उसे जबरन उठाकर मकान में ले गए। वहां एक अन्य युवक और मौजूद था।

विज्ञापन

आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने छात्रा के पिता को सूचित किया। मौके पर भीड़ देख आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए। परिजनों के अनुसार  जब वह मकान में गए तो छात्रा बेहोश पड़ी थी।

छात्रा ने बताया कि वह तीसरे आरोपी युवक को नहीं पहचानती। जब वह उसे उठाकर ले गए तो वह बेहोश हो गई थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक दूसरे समुदाय से हैं। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

वहीं तहरीर के आधार पर फिलहाल छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट में  मुकदमा दर्ज किया है। इंचौली पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें