एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में 5.85 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल- एक, 13.05 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-दो में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें मेरठ के एकता नगर निवासी डॉ. कुलदीप कुमार की बेटी भूमिका सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है।
भूमिका ने बताया कि उनकी मां भावना चौधरी हाउस वाइफ हैं और छोटा भाई आशीष 10वीं का छात्र है। शुरू से पढ़ाई में होशियार भूमिका सिंह ने 12वीं दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम से 97.4 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण की है। उनका कंपनी सेक्रेटरी बनने का लक्ष्य था, इसलिए इंट्रेस परीक्षा अच्छे अंकों से पास की।
सफलता का मंत्र सोशल मीडिया से दूरी
भूमिका ने बताया कि पढ़ाई के दौरान पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बनाई। नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई करने पर यह कामयाबी मिली है। अभी लक्ष्य पाने के लिए और मेहनत करनी है। खाली समय मिलने पर गाना सुनना और गुनगुनाना पसंद है। टीवी पर मनोरंजन के कार्यक्रम के बजाए समाचार सुनना प्राथमिकता है।
शुरू से पढ़ाई में होशियार भूमिका सिंह ने 12वीं दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम से 97.4 फीसदी अंक पाकर उत्तीर्ण की है। उनका कंपनी सेक्रेटरी बनने का लक्ष्य था, इसलिए इंट्रेस परीक्षा अच्छे अंकों से पास की।