फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम कर्मियों ने उतारे अतुल प्रधान के आमरण अनशन वाले होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


निगम कर्मियों ने उतारे अतुल प्रधान के आमरण अनशन वाले होर्डिंग

- सोमवार को विधायक कलक्ट्रेट में करेंगे आमरण अनशन

मेरठ। न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ सरधना से सपा विधायक कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ सोमवार को आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने शहर में जगह जगह इस से संबंधित होर्डिंग भी लगवाए हुए हैं, जिन्हें रविवार को निगम की टीम ने उतार दिया।
अतुल प्रधान का आरोप है कि कुछ भाजपा नेताओं के इशारे पर निगम अधिकारियों ने होर्डिंग उतरवाए हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी भीड़ के साथ सोमवार को वह आमरण अनशन करेंगे। वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। अस्पतालों में जिस तरह से मरीजों से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में मरीज के इलाज का बिल कम कराने को लेकर अतुल प्रधान और न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था, जो थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें