मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की शास्त्रीनगर कॉलोनी में के-ब्लॉक में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक सांड़ को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर कार में ले जाने की कोशिश की। जब सांड़ काबू में नहीं आया तो आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों के शोर मचाने और हंगामा करने पर आरोपी कार लेकर भाग गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।