फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपहृत किशोरी मिली, आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी अनिकेत को लोहियानगर एक्सटेंशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता किशोरी को भी सकुशल तलाश कर लिया है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पांच दिन पूर्व मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी का आरोपी अनिकेत निवासी किनानगर थाना भावनपुर अपहरण कर ले गया था। परिजनों की शिकायत पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। सोमवार को पुलिस ने लोहियानगर एक्सटेंशन की लिंक रोड से किशोरी को तलाश कर आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें