फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: मुजफ्फरनगर में धार्मिक स्थल में घुसकर युवक ने खंडित की मूर्ति, पकड़कर पुलिस को सौंपा, रोष

Mon, 11 Apr 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह तितावी थानाक्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर मूर्ति खंडित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक युवक ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। बताया गया कि यहां तितावी थानाक्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर मूर्ति खंडित कर डाली। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं घटना से क्षेत्र में रोष फैल गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार तितावी थानाक्षेत्र के कस्बा बघरा के मोहल्ला खटीकान में दुर्गा माता मंदिर में सोमवार सुबह एक मुस्लिम युवक जा घुसा। उसने वहां पर मूर्ति खंडित कर डाली। इसी बीच मंदिर में पहुंचे कुछ लोगों ने युवक को देखकर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: खतौली में बहसूमा के किसान की चाकू से गोदकर हत्या, मचा कोहराम 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। वहीं इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना देने पर तितावी पुलिस के साथ एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक कस्बे में ही नाई की दुकान चलाता है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर लोगों में रोष बना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें