महिला की जान लेना चाहती थी भीड़
तीन बच्चे चोरी करने का शोर मचाकर भीड़ आरोपी महिला की जान लेना चाहती थी। पुलिस भीड़ को समझाने लगी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। महिला खुद को बेकसूर बताती रही। लेकिन कोई भी उसकी सुनने को तैयार नहीं था। लोग शोर मचा रहे थे कि बच्चे इसी महिला ने चोरी किए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: भीड़ का निशाना बन रहे बेकसूर, बागपत में बच्चा चोरी के शक में चार को पीटा, पुलिस ने बचाया
माइक से ऐलान, अफवाहों पर न दें ध्यान
तीनों बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में माइक से ऐलान किया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बच्चों चोरी होने की अफवाह उड़ाई जा रही हैं। किसी ने सोशल साइट पर इसको वायरल करने या उन्माद फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कोई शिकायत हो तो सीधे पुलिस से बताएं। भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/