सट्टा माफिया को पकड़ने गए पुलिसकर्मियाें पर हमला
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र लक्खीपुरा में सट्टे की सूचना पर पहुंची पिल्लोखडी चौकी फैंटम के साथ सट्टा माफिया ने अभद्रता करते हुए लोगों को इकट्ठा कर दिया। बुधवार रात गली नंबर 18 लक्खीपुरा में नम्मो सट्टा माफिया के घर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने मौके से शकील को हिरासत में ले लिया। इस दौरान शकील ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट तक कर डाली। पुलिस कर्मियों ने चौकी पर फोन कर मामले की जानकारी दी और फोर्स को बुला लिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी शकील को थाने ले गई।
---
शालीमार गार्डन में सट्टा रोकने लिए पंचायत
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र श्याम नगर स्थित शालीमार गार्डन में सट्टेबाजी बढ़ने और नशे के कारोबार को रोकने के लिए पंचायत हुई। पंचायत में इकबाल मेवाती, नदीम सैफी, सरफराज सैफी और लईक अहमद ने कहा कि क्षेत्र में सट्टा और नशे का कारोबार चल रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस नाकाम है। नदीम सैफी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की जाएगी। जरूरत पड़ी तो वह कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।