फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATS का बड़ा खुलासा, आतंकी शाहनवाज ने कश्मीर में छुपा कर रखा है विस्फोटक, मोबाइल से खुलेंगे गहरे राज

Mon, 25 Feb 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
देवबंद से एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के मोबाइल फोन से राज निकालने में एटीएस जुटी हुई है। मोबाइल फोन के जरिए ही आतंकी शाहनवाज और आकिब मलिक लोगों के संपर्क में थे। एटीएस को आशंका है कि देवबंद और सहारनपुर के अलावा आसपास के जनपदों के भी कुछ लोग आतंकियों के संपर्क में थे। एटीएस अब उनकी जानकारी करने में लगी है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे: -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने गुरुवार रात में देवबंद के नाज मंजिल नाम के छात्रावास में छापा मारकर एक कमरे से दो आतंकियों शाहनवाज और आकिब को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। जिसमें कुछ ऐसी चैटिंग मिली थी, जिसमें जेहाद संबंधी बातें लिखी गईं थीं। एटीएस अब उनसे बरामद हुए अन्य मोबाइल फोनों से राज निकालने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 9
सहारनपुर से दो आतंकी हुए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि चैटिंग में जहां फिदायनी हमले की बात लिखी गई थी, वहीं कई जगह धमाके किए जाने की बातें भी निकलकर सामने आ रहीं हैं। कुछ वीडियो भी मिली हैं। हालांकि अभी मोबाइलों से पूरा डाटा नहीं निकल सका है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल फोनों से काफी राज सामने आ सकते हैं। 

 

4 of 9
आतंकी गिरफ्तार
आतंकियों से बरामद किए गए इन फोनों में काफी नंबर दर्ज हैं। जिनमें कुछ स्थानीय लोगों के नंबर भी हैं। ऐसे में न सिर्फ उनके मोबाइलों में दर्ज फोन नंबर एटीएस के निशाने पर आ गए हैं, बल्कि आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के संपर्क में देवबंद और सहारनपुर के कुछ लोग आ चुके थे। 
विज्ञापन

5 of 9
आतंकी गिरफ्तार
एटीएस गोपनीय तरीके से सहारनपुर और देवबंद में ऐसे लोगों की छानबीन करने में जुट गई है। जिससे कई अन्य लोगों के एटीएस के चंगुल में फंसने की आशंका है। 
विज्ञापन

6 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हालांकि एटीएस के लिए इन आतंकियों के मोबाइल से डाटा निकालना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि जांच में सामने आया है कि आतंकी मैसेजिंग के लिए खास तरह के एप्लीकेशन चैटिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बताया गया कि आरोपी बीबीएम और वर्चुअल नंबर इस्तेमाल कर रहे थे जिनमें हथियारों के मूवमेंट और बड़ी वारदातों की तैयारी की तरफ इशारा मिला है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बम बनाने की सामग्री बरामद करने की तैयारी
एटीएस की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि शाहनवाज ने कश्मीर में कहीं विस्फोटक भी छुपा कर रखा हुआ है। एटीएस अब उसके बताए गए स्थान से बम बनाने की सामग्री बरामद करने की तैयारी में है। 

8 of 9
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार दोनों आतंकियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हुआ है, जिसमें आरोपियों को जांच के साथ ही इनके नेटवर्क को खंगालने के लिए एटीएस जम्मू-कश्मीर में आरोपियों के घर जाएगी। आरोपियों के घर से विस्फोटक सामग्री बरामद होने की भी संभावना है। जबकि देवबंद में बरामद किए गए आतंकियों के सामान से दो पिस्टल एवं कुछ विस्फोटक भी बरामद किया। 
विज्ञापन

9 of 9
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल चैट के रिकॉर्ड से यह बात भी सामने है कि आतंकी कई जगह धमाके करने की फिराक में थे। आशंका है कि कहीं शाहनवाज तेली द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटक को सहारनपुर लाकर ग्रेनेड बनाने की तैयारी तो नहीं की जा रही थी। फिलहाल आतंकियों से पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। आतंकियों के पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें