फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में बने अटल प्रतिमा, अटल संग्रहालय और अटल वन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष पर मेरठ में उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने मेरठ मंडलायुक्त को पत्र लिखकर मेरठ महानगर में अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने विशालकाय अटल प्रतिमा, अटल पुस्तक संग्रहालय और अटल वन की स्थापना की मांग रखी है।
विज्ञापन

सांसद के मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सांसद अरुण गोविल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पी, प्रखर वक्ता और दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी में वैश्विक पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। पोखरण-2 के माध्यम से भारत की परमाणु शक्ति का प्रदर्शन, कारगिल युद्ध के दौरान सशक्त नेतृत्व, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। सुशासन को भारतीय राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को संजोना और आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचारों को पहुंचाना समय की आवश्यकता है इसलिए किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अटल प्रतिमा स्थापित की जाए। उनके साहित्यिक जीवन,कवितओं और राजनीतिक यात्रा पर आधारित आधुनिक डिजिटल एवं भौतिक पुस्तक संग्रहालय बनाया जाना पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटल बिहारी की सोच को समर्पित एक सघन शहरी वन क्षेत्र स्थापित होना चाहिए। सांसद ने इन परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि को चिंह्ति कर डीपीआर व कार्ययोजना तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें