फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

Sat, 18 Jul 2020 04:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दो अलग- अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन दोनों मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि टीपीनगर एवं रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। वहीं, एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
एसओ टीपीनगर दिनेश चंद के अनुसार बागपत रोड पर शनिदेव मंदिर के पास पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी जबकि तीसरा भाग निकला। घायल बदमाशों ने अपना नाम मनीष उर्फ बंटी निवासी पबरसा दौराला एवं अमित उर्फ छंगा निवासी परीक्षितगढ़ बताया। वहीं, फरार आरोपी अमित निवासी नई बस्ती, टीपीनगर बताया है।

4 of 6
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भोला रोड पर ज्वेलरी शॉप लूटने का प्रयास किया था। इसका विरोध करने पर व्यापारी नीरज के सिर में तमंचे की बट और पैर पर चाकू से हमला किया था। बदमाशों ने उक्त वारदात करना कबूल किया। घायल बदमाश मनीष दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने 2012 में पल्लवपुरम स्थित पेट्रोल पंप से सात लाख की लूट की थी। दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

5 of 6
घायल बदमाश से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, रेलवे रोड एसओ इंद्रपाल सिंह शुक्रवार रात में कर्फ्यू के दौरान जमुनिया बाग तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए और पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आरोपी मोहित एवं विशाल निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वे कई महीने से मेरठ एवं आसपास में मोबाइल, चेन एवं पर्स लूट की वारदात कर रहे थे। आरोपियों ने शाम करीब चार बजे जानी में एक युवक से मोबाइल लूटा। वहीं, रात आठ बजे मुठभेड़ में दबोचे गए। घायल बदमाशों से तमंचे एवं बाइक बरामद हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें