पुलिस के निशाने पर सोतीगंज के 32 कबाड़ियों की 10 अरब की संपत्ति
मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला के बाद पुलिस ने 32 कबाड़ियों की संपत्ति की लिस्ट बना ली है। इनकी संपत्ति करीब दस अरब की आंकी गई है। गैंगस्टर के तहत चोरी के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की बेनामी संपत्ति पुलिस जब्त करने की तैयारी में लगी हुई है। वहीं, कबाड़ियों के नये ठिकानों का भी पुलिस पता लगा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने हाजी गल्ला की पीर वाली कोठी पर स्थाई पिकेट तैनात कर दी है। सोतीगंज में पुलिस और सीसीटीवी कैमरे लगाएगी और इनका कंट्रोल रूम सदर थाने में होगा।
गैंगस्टर के मामले में बंद हाजी गल्ला और उसके चार बेटे अली, फुरकान, बिलाल, इलाल जेल में बंद है। गल्ला की अन्य संपत्ति का पता लगाने के लिये पुलिस सादे कपड़ों में सोतीगंज में घूम रही है। पुलिस के मुताबिक, गल्ला के अलावा सोतीगंज के 32 कबाड़ी पुलिस के रडार पर है। जिसकी करीब दस अरब की संपत्ति बताई है। जिसको पुलिस अब गैंगस्टर के तहत जब्त करने की तैयार में लगी हुई है।
पुलिस का दावा है कि चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के कबाड़ियों ने अब ठिकाने बदल दिए है। इनका पता लगाने के लिये पुलिस लग गई है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के वाहनों के पार्ट्स कबाडियों ने कहां छुपाए है, इसके लिये ड्रोन से भी निगरानी करेंगे। हाजी इकबाल ने भी चोरी के वाहनों के चेसिस नंबर बदलकर करोड़ों रुपये केे संपत्ति अर्जित की है। जिसका रिकॉर्ड पुलिस ने जुटा लिया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया हुआ। हालांकि उनके पकड़ने की जानकारी से सदर बाजार पुलिस इंकार कर रही है।
जीएसटी की भी घेराबंदी शुरू
पुलिस के मुताबिक जीएसटी ने कई कबाड़ियों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर नोटिस दिए है। जीएसटी को साथ लेकर पुलिस सभी दुकानों और गोदामों की जांच कराएंगी। जिसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में करीब 165 दुकान और गोदाम है। जिन पर कार्रवाई होनी तय है।
तीन लोगों से चल रही पूछताछ
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिसने सोतीगंज की सारी जानकारी ली जा रही है। हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, मन्नू, जिशान, तुफेल, राहुल काला समेत कई कबाड़ियों की संपत्ति के बारे में पुलिस को पता चला है। सोतीगंज के मामले में पुलिस की गोपनीय कार्रवाई चल रही है।
ठिकानों की हो रही तलाश
सोतीगंज के कबाड़ियों पर कार्रवाई लगातार चल रही है। कई कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगा है। गल्ला सहित कई कबाड़ी चोरी और लूूट की वाहन सोतीगंज में काटते है। कबाड़ियों केे नये ठिकानों को पता भी लगाया जा रहा है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी