फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022 : इस बार पूरी तरह बदले समीकरण, तब 28 सीटों पर था 10 हजार से ज्यादा अंतर, अब कांटे की टक्कर 

Thu, 24 Feb 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा-यमुना के दोआबा में इस बार भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन दोनों के बीच हाथी की चाल समीकरणों में उलटफेर करेगी तो कांग्रेस और आप प्रत्याशी भी कई जगह गणित पर बिगाड़ सकते हैं। सियासत के जानकारों का कहना है कि इस बार भाजपा का वोटर साइलेंट तो गठबंधन समर्थक मुखर रहे हैं। बूथवार रिपोर्ट भी अधिकतर सीटों पर करीबी मुकाबले का संकेत दे रही है।
विज्ञापन


2017 में भाजपा की प्रचंड
लहर की वजह से मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर,बिजनौर जिले की 34 में से 28 सीटों पर जीत का अंतर 10 हजार से ज्यादा रहा था।  

उपचुनाव में बीजेपी ने गंवाई नूरपुर सीट, छपरौली विधायक ने बदला पाला 
2017 में मेरठ की छह, बागपत की दो सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि बागपत की छपरौली सीट से चुने गए रालोद के एकमात्र विधायक सहेन्द्र सिंह बाद में भाजपा में चले गए थे। तब शामली की दो सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी।  

सहारनपुर जिले में भाजपा को चार सीटें मिली थीं। यहां सपा मुजफ्फरनगर में सभी छह सीटों पर जीत मिली थी। बिजनौर में भी भाजपा को छह और सपा को दो सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन


हालांकि यहां नूरपुर विधायक लोकेन्द्र चौहान की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट सपा के नईमुल हसन ने जीत ली थी। मुजफ्फरनगर की सभी छह सीटें भाजपा के पाले में चली गई थीं।
 

यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा

2017 में छह जिलों की 34 सीटों पर यह रहा था जीत का अंतर
जिला मेरठ : 7 सीटें 

 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 कैंट      सत्यप्रकाश अग्रवाल    भाजपा    76,619
 हस्तिनापुर    दिनेश खटीक    भाजपा     36,062
 मेरठ दक्षिण    सोमेन्द्र तोमर    भाजपा    35,395
 मेरठ शहर     रफीक अंसारी    सपा     28,769
 सरधना     संगीत सोम    भाजपा    21,625
 सिवालखास    जितेन्द्र सतवाई     भाजपा    11,421
 किठौर    सत्यवीर त्यागी    भाजपा     10,822 

जिला बिजनौर : 8 सीटें 
 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 नजीबाबाद    तस्लीम अहमद     सपा    2002
 नगीना     मनोज पारस     सपा    7967 
 बढ़ापुर     सुशांत सिंह     भाजपा    7920
 धामपुर     अशोक राणा     भाजपा    17864
 नहटौर     ओमकुमार     भाजपा    23151
 बिजनौर सदर    सुचि चौधरी     भाजपा    27291
 चांदपुर    कमलेश सैनी     भाजपा    35649
 नूरपुर    लोकेंद्र चौहान     भाजपा    12736

जिला मुजफ्फरनगर: 6 सीटें 
 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 बुढ़ाना    उमेश मलिक    भाजपा    13201
 चरथावल     विजय कश्यप    भाजपा    23231
 खतौली    विक्रम सैनी    भाजपा    31374
 मीरापुर    अवतार भड़ाना    भाजपा    193
 मुजफ्फरनगर सदर    कपिल देव अग्रवाल    भाजपा    10704 
 पुरकाजी     प्रमोद ऊटवाल    भाजपा     77491 
विज्ञापन

जिला सहारनपुर : 7 सीटें 
 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 बेहट     नरेश सैनी    कांग्रेस    25586
 नकुड़    डॉ धर्म सिंह सैनी    भाजपा    4057 
 सहारनपुर नगर    संजय गर्ग    सपा    4636
 सहारनपुर देहात    मसूद अख्तर    कांग्रेस    12324
 देवबंद    बृजेश सिंह    भाजपा    29400 
 रामपुर मनिहारान    देवेंद्र निम    भाजपा    595
 गंगोह    प्रदीप कुमार     भाजपा    38028  

जिला बागपत : 3 सीटें
 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 बागपत     योगेश धामा    भाजपा    31360
 बड़ौत    केपी मलिक    भाजपा    26506
 छपरौली     सहेंद्र सिंह रमाला    रालोद    3842

जिला शामली : 3 सीटें
 सीट    विजेता     पार्टी     जीत का अंतर
 कैराना       नाहिद हसन    सपा      21162
 थानाभवन     सुरेश राणा    भाजपा         16817
 शामली     तेजेंद्र निर्वाल    भाजपा    29720

मेरठ कैंट में भाजपा को मिली थी बड़ी जीत
मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बिजनौर जिले की 34 सीटों की तुलना करें तो 2017 में भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल को मेरठ कैंट में सबसे बड़ी जीत मिली थी। यहां जीत का अंतर 76,619 था। गंगोह में भाजपा के प्रदीप कुमार 38028 वोटों से जीते थे। 

रामपुर मनिहारन में 595 से जीते थे देवेन्द्र 
2017 में जीत का सबसे कम अंतर मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर रहा था। यहां भाजपा के टिकट पर अवतार भड़ाना सिर्फ 193 वोटों से जीते थे। सहारनपुर की रामपुर मनिहारन सीट पर भी भाजपा के देवेन्द्र निम भी 595 मतों से ही जीते थे। बिजनौर की नजीबाबाद सीट से सपा के तस्लीम अहमद 2002 मतों से ही जीते थे। रालोद का अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाली बागपत की छपरौली सीट पर भी पार्टी के सहेंद्र सिंह रमाला सिर्फ 3842 मतों से ही जीत पाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें