फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव 2022: मेरठ में सात सीटों पर कांग्रेस में टिकट के सबसे ज्यादा दावेदार किठौर से 

Wed, 04 Aug 2021 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में किठौर विधानसभा से आठ, सिवालखास से पांच, हस्तिनापुर से चार, सरधना से चार, मेरठ दक्षिण से सात दावेदारों ने चुनाव लड़ने का दावा पेश किया है। 
विज्ञापन
गंगा सिंह सेंथवार -राष्ट्रीय लोकदल - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए नामों को लेकर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला लखनऊ पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रत्येक विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों से रूबरू होकर तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पंकज मलिक, सचिव अजित कुमार डोला ने आवेदकों के दावों की समीक्षा की। किठौर विधानसभा से आठ, सिवालखास से पांच, हस्तिनापुर से चार, सरधना से चार, मेरठ दक्षिण से सात दावेदारों ने चुनाव लड़ने का दावा पेश किया। 

युवा कांग्रेस ने घोषित किए ब्लॉक अध्यक्ष
मेरठ जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युगांश राणा ने जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। रजपुरा में सुशील चौहान, माछरा में अमित शर्मा, जानी खुर्द में अनिरुद्ध गोस्वामी, मवाना में गुरमीत भाटी, रोहटा में अभिषेक त्यागी और दौराला में अतुल चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को प्रदेश सचिव गौरव भाटी, शबी खान, अजय शर्मा, आमिर रजा, ताबिश ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किए गए आवेदन
मेरठ शहर:
महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रंजन शर्मा, शहजाद यूसुफ
मेरठ कैंट: महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, मंजीत सिंह कोछड़, राजकेसरी, कमल जायसवाल, रोबिन नाथ
किठौर: डॉ. जफरुल्ला ,बबीता गुर्जर, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, रुस्तम सैफी, हरिओम त्यागी, डॉ. जाहिद त्यागी, दयाचंद जाटव
सिवालखास: अरविंद तालियान, मनोज चौहान, जगदीश शर्मा, गुलजार चौहान, अरुण त्यागी
हस्तिनापुर: आशाराम, रघु प्रताप, राजेंद्र जाटव, हरिकिशन आंबेडकर
सरधना: जीत खान तोमर, वसी अहमद, जोन कुमार उपाध्याय, शेर मोहम्मद
मेरठ दक्षिण : महेंद्र शर्मा, माया प्रकाश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, ठाकुर तेजवीर सिंह, इरशाद पूठी, रुस्तम सैफी, नफीस सैफी

भारतीय संस्कृति में तानाशाही की जगह नहीं : गंगा सिंह
रालोद किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि किसान केंद्र और प्रदेश में चल रही तानाशाह सरकार का सफाया करेंगे। मंगलवार को बाउंड्री रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। 

भारतीय संस्कृति में तानाशाही की कोई जगह नहीं है। अब किसानों और प्रदेश की आम जनता ने जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर वोट देना सीख लिया है। अब वे भाजपा के जाति-धर्म के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। रालोद किसान आंदोलन के साथ डटा है। डॉ. राजकुुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, सुनील रोहटा मौजूद रहे। 

5 अगस्त को प्रदर्शन करेगा रालोद
गन्ना बकाया भुगतान के लिए रालोद पांच अगस्त को गन्ना भवन का घेराव करेगा। रालोद नेताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। 

मंगलवार को रालोद के प्रदेश संगठन महासचिव डॉ. राजकुुमार सांगवान ने गांव देदवा, चिंदौड़ी, जमालपुर गांवों का दौरा कर किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने चुनाव में 14 दिन के अंदर बकाया भुगतान कराने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भुगतान नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें