फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा कर एक साल तक लूटता रहा अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का वादा कर एक साल तक लूटता रहा अस्मत
विज्ञापन

खरखौदा। लोहिया नगर निवासी युवती के साथ किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से लगातार दुष्कर्म करता रहा। तय समय पर युवक बरात लेकर नहीं पहुंचा। युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी उसे एक लाख रुपये लेकर चुप रहने को कहा। न मानने पर उस पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है।
लोहिया नगर निवासी युवती के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया तथा शादी का झांसा देकर वह उसके परिवार में आता जाता रहा। वह बहाने बनाकर उसे अपने साथ ले जाता था और उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने 17 नवंबर को बरात लाने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपी तय समय पर बरात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने उस पर फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी युवक सहित उसके परिजनों ने युवती की अस्मत की कीमत एक लाख रुपये लगाई तथा कहा कि कीमत लेकर वह मामले को भूल जाए। युवती को चेतावनी दी कि यदि वह नहीं मानी तो वह उस पर तेजाब डाल देगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पहले थाने पर की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें