सीएचसी माछरा पर आशा और आशा संगिनी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर तरुण राजपूत को ज्ञापन सोंपती हुई। स्त्र
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर आशा एवं आशा संगिनी कार्यक्रम सेवा समिति के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात आशाओं एवं आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण राजपूत को ज्ञापन सौंपा।
माछरा सीएचसी पर तैनात आशाओं ने कहा कि वह स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर लंबे समय से पूरी निष्ठा लगन और तत्परता के साथ समाज की सेवा कर रही हैं। गांव में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने में आशाओं और आशा संगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बावजूद अपनी मांगों को लेकर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी साथी आशाएं अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरने पर बैठी हैं। ऐसे में वह भी अपनी बहनों को आंदोलन में समर्थन देना चाहती हैं। इसी उद्देश्य से सभी आशाओं और आशा संगिनियों ने आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखते हुए अन्य सभी कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। इस संबंध में आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण राजपूत को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और आंदोलन की जानकारी दी। चिकित्सा प्रभारी ने आशाओं से ज्ञापन प्राप्त किया।