भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेरठ लोकसभा से अपना प्रत्याशी अरुण गोविल को बनाया है। अरुण गोविल ने कहा कि मैं बहुत ही रोमांचित हूं कि मुझे भाजपा के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। कहा कि मेरा जन्म और पालन-पोषण मेरठ में ही हुआ है।
अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ के लोगों की सेवा का अवसर मिल रहा है, जिससे मुझे बहुत लगा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरठ की सभी यादें आंखों के सामने घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बहुत काम हुए हैं। साथ ही अरुण गोविल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के लिए बहुत कर्मठ हैं। उन्होंने महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत काम किया है।
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को कैंट में हुआ
रामायण में ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के पास स्टारडम के अलावा उनका मेरठ कनेक्शन भी है। उनका जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में हुआ। उनके पिता चंद्रप्रकाश गोविल मेरठ नगर पालिका से जलकल अभियंता थे।