फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ-गढ़ मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। सावन मास के प्रारंभ होते ही मेरठ-गढ़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन होने लगा है। विभिन्न जिलों में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों को पुलिस सड़क पर सुरक्षा मुहैया करा रही है।
विज्ञापन

माछरा पुलिस चौकी समेत क्षेत्र में पड़ने वाली मऊखास पुलिस चौकी, हसनपुर कदीम पुलिस चौकियों पर व्यापक इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो जाम की स्थिति न बने, इसके लिए क्षेत्र की इन तीनों चौकियों पर पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कांवड़ियों को अपने क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने से लेकर सीमा समाप्ति तक लगातार सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे कोई वाहन इन कांवड़ियों को टक्कर मारकर घायल न कर दें।
मेरठ जिले से सटे जिले अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, बुलंदशहर को जाने वाले कांवड़िया मेरठ-गढ़ मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि उनके क्षेत्र में किठौर, मुंडाली और खरखौदा थाना को पहले से ही कांवड़ यात्रा को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि किसी भी कांवड़िया को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें